Jaunpur News : राजकीय शोक के दिन सेनापुर में फहरता रहा राष्ट्रीय ध्वज
जिम्मेदार अधिकारी रहे बेखबर, डीएम के लिया संज्ञान
आनन-फानन में देर शाम तक झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। यूएई में 40 दिन तक झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज। जिसको देखते हुए भारत सरकार ने भी दिवंगत आत्मा के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मानने का निर्णय लिया। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जायेगा एवं कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं होंगे। पर आलम ये है कि राजकीय शोक पर राष्ट्रीय ध्वज देर शाम तक फहर रहा है।

जी हम बात कर रहे हैं सेनापुर शहीद स्तंभ के प्रांगण में शहीदों के सम्मान में फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज की। जिसे शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक पर जहां ध्वज को आधा झुकाया जाता। वहीं शहीद स्तंभ के प्रांगण में देश शाम तक राष्ट्रीय ध्वज फहरता रहा। राष्ट्रीय ध्वज को देर शाम तक फहरता देख जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से टेलीफोनिक वार्ता कर फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज से अवगत कराया गया तो स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में माली शिवकुमार द्वारा देर शाम लगभग 5ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। राजकीय शोक के दिन देर शाम तक ध्वज फहरता रहा जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से बेखबर रहा जो अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है? राजकीय शोक के दिन आखिर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को क्यों नहीं झुकाया जाता है? क्या राजकीय शोक की परिभाषा को जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी नहीं समझते हैं या जान बूझकर नजरंदाज किया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















