Jaunpur News : मास्को के अन्तर्राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में नम्रता ने जीता कांस्य पदक
घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। गांवों में प्रतिभावों की कमी नहीं है। उन्हें केवल दिशा देने की जरुरत है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है क्षेत्र के तियरा निवासी नम्रता यादव ने। मास्को में आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक जीता। शनिवार को घर पहुंचने पर जहां भव्य स्वागत किया गया वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है।

उक्त गांव निवासी स्व. अमरनाथ यादव की चार संतानों में सबसे बड़ी पुत्री नम्रता रुस के मास्को में 19 से 21 मई तक आयोजित तीन दिवसीय उक्त प्रतियोगिता में भारत के 12 खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग किया था। पहले ही दिन नम्रता की चार फाइट हुई जिसमें तीन फाइटों विजयी हुई लेकिन चौथी बार रुस से हार गई थी। कांस्य पदक विजेता नम्रता एक वर्ष पूर्व स्टेट, राष्ट्रीय तथा आल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रैपलिंग कुश्ती में भी गोल्ड जीता है। शनिवार को बदलापुर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने विजय जुलूस निकाला जो इंदिरा चौक होते हुए शाहपुर, बटाऊबीर, चंदापुर, तियरा पहुंचा। जगह-जगह उसका भव्य स्वागत किया गया। घर पर आरती उतारकर जहां जश्न मनाया गया। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूछे जाने पर नम्रता ने बताया कि इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक मनोज यादव का है जिन्होंने तराश करके मुझे इस लायक बनाया कि क्षेत्र, जनपद ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















