HomeJaunpurJaunpur News : नगर पंचायत ने जलकल के बकायेदारों को थमाया नोटिस

Jaunpur News : नगर पंचायत ने जलकल के बकायेदारों को थमाया नोटिस

Jaunpur News : नगर पंचायत ने जलकल के बकायेदारों को थमाया नोटिस

15 दिन के अंदर बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने का दिया निर्देश

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के कर्मचारियों ने जलकल के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया। पंद्रह दिन के अंदर बकायेदारों को बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया गया। बता दें कि नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय के अधिशाषी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत के दसों वार्डों के जलकल कनेक्शन धारकों के बड़े बकायेदारों को बिल न जमा करने पर नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यालय के कर्मचारी सत्येंद्र नारायण तिवारी, किशन कुमार सिंह व सलीम ने शेखवाड़ा वार्ड में पहुंचकर 50 बकायेदार कनेक्शन धारकों को बिल न जमा करने पर नोटिस थमाया। नोटिस जारी होते ही वार्ड वासियों में हड़कंप मचा रहा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर इओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जलकल की वसूली के लिये उच्च अधिकारियों का निर्देश है। इसी क्रम में जो बड़े बकायेदार हैं उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के अंदर न जमा करने पर जलकल का कनेक्शन काटने का निर्देश दे दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Must Read