JAUNPUR NEWS : नगर पंचायत ने सफाईकर्मियों को बांटा सेफ्टी किट
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत में प्रशासक गणेश प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर की उपस्थिति में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट का वितरण किया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर द्वारा समस्त कर्मचारियों को गीला-सूखा कूड़ा अलग—अलग किये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
अधिशासी अधिकारी द्वारा भी कर्मचारियों को सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद प्रशासक ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पिंक शौचालय, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक खूशबू यादव, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक अमित सूर्यमणि, नगर पंचायत के लिपिक प्रवेश सिंह, मनोज चौरसिया सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












