Jaunpur News : मेरा गांव-मेरा धरोहरः अब आपके क्लिक पर मिलेगी जिले के सभी सांस्कृतिक जानकारी
राजीव पाठक
जौनपुर। मोबाइल ऐप के जरिए अब कॉमन सर्विस सेंटर जौनपुर के सभी गांवों के सांस्कृतिक धरोहर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार तक पहुंचायेगी जिसके तहत मात्र गांव की पूरी जानकारी कही से भी मात्र एक क्लिक सर देख सकता है।
सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा गांव मेरा धरोहर की कार्यशाला जिला प्रेक्षागृह जौनपुर में सम्पन हुआ जहां गांव की मान्यताएं, पारंपरिक भोजन, पारंपरिक पोशाक, शिल्पकार, पारंपरिक आभूषण, शिल्प एवं त्योहार के साथ गांव के मशहूर त्योहार के बारे कैसे ऐप के माध्यम से सर्वे करे कि ट्रेनिंग कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विजय गुलशन पांडेय एवं प्रेम नारायण सिंह द्वारा दिया गया। योजना के माध्यम से प्रत्येक गांव का डेटाबेस तैयार करना है।

मेरा गांव मेरी धरोहर के तहत प्रत्येक गांव के सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है जिसमें जिओ टैगिंग के माध्यम से गांव के कम से कम 5 लोगों से बातचीत करके जानकारी एकत्रित करनी है। जल, जिसमें गांव के विरासरत, मंदिरो का फोटो और मान्यताओं के साथ अपडेट करना है। वर्कशाप में डिफेंस से रिटायर्ड सैनिको का कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डिफेंस पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट भी बनाया जाना है। वर्कशॉप के मुख्य अतिथि कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य प्रमुख अतुलित राय जी रहे जिन्होंने कहा कि आज के समय मे किसी भी सरकारी सेवा हेतु सीएससी अग्रणी है और आज के समय में सीएससी सरकारी सेवाओं के साथ साथ अन्य ग्रामीण में स्टोर में भी कोई बहुत सारे प्रोडक्ट खरीद सकता है। वर्कशाप में इन्सुरेंस हेड पियूष श्रीवास्तव, जोनल हेड अविनाश मिश्रा, 400 से ज्यादा वीएलई ने प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















