HomeJaunpurJaunpur News : सांसद श्याम सिंह यादव ने सड़कों किया का शिलान्यास

Jaunpur News : सांसद श्याम सिंह यादव ने सड़कों किया का शिलान्यास

Jaunpur News : सांसद श्याम सिंह यादव ने सड़कों किया का शिलान्यास

  •  Jaunpur News: MP Shyam Singh Yadav laid the foundation stone of the roads

जौनपुर। सासंद श्याम सिंह यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत पीएमजीएसवाई-3 बैच-1 के अन्तर्गत ब्लॉक सुईथाकला में रोड नाम एलबी किलोमीटर 201 से रामनगर भगासा 5.700 किलोमीटर, रामनगर अरसिया से बेलवाई 9 किलोमीटर, शाहगंज में रोड नाम एलडी किलोमीटर 209 से नेवादा 5.700 किलोमीटर, करंजकला में देवकली भैसानी से भैसानी 6.200 किमी का शिलान्यास विधायक शाहगंज शैलेंद्र यादव (ललई) की अध्यक्षता में किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए सासंद श्री यादव ने कहा कि सड़को के बनने से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधा होने पर इसका असर विकास पर पड़ेगा। ग्रामीण जन अपनी उपज को समय से बाजारों तक पहुंचा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते है।

इस शिलान्यास के मौके पर प्रधान चंद्रभूषण, मिथिलेश यादव, सैयद ऊरुज, सलीम खान, प्रधान राजेन्द्र यादव, राजेश यादव उर्फ गुड्डू, यशवंत, मोहम्मद याशीन पूरासम्भल एवं कार्यकर्ता के साथ विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read