HomeJaunpurJaunpur News : विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिये एमओयू आज की जरूरतः...

Jaunpur News : विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिये एमओयू आज की जरूरतः कुलपति

Jaunpur News : विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिये एमओयू आज की जरूरतः कुलपति

पूविवि और एसएसआरडीपी बंगलुरू के बीच हुआ एमओयू
मानव को तनावमुक्त बनाना संस्था का उद्देश्यः आरएन मेरानी
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और श्रीश्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट (एसएसआरडीपी) बंगलुरू के बीच सोमवार को कुलपति सभागार में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। यह एमओयू पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और एसएसआरडीपी के चेयरमैन आरएल मेरानी ने किया।

इससे दोनों संस्थाओं के बीच अंतर संस्थागत टीचिंग, रिसर्च, फैकल्टी, कौशल विकास प्रशिक्षण और स्टूडेंट प्रोग्राम के साथ-साथ एक दूसरे लोगों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आदान-प्रदान होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को वोकेशनल प्रोग्राम के अंतर्गत आनलाइन माध्यम से योगा इंस्ट्रक्टर प्रशिक्षण एवम आग्रेनिक खेती का कौशल सिखाया जायेगा। प्रशिक्षण प्रात्त विद्यार्थियों को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के फ्रेमवर्क के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे विद्यार्थी रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय को अच्छी उंचाई देने के लिये एमओयू आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में सवाल ही होते हैं उनका उत्तर नहीं आता। आर्ट आफ लीविंग उसी का जवाब है। मन को नियंत्रण में रखने से सब कुछ नियंत्रित हो जाता है।

एसएसआरडीपी से समझौता का मूल मकसद यही है। एसएसआरडीपी के चेयरमैन आरएल मेरानी ने कहा कि बाहर की प्रकृति को ठीक करने के लिए मन के अंदर की प्रकृति को भी ठीक करना होगा। उन्होंने अध्यात्म को परिभाषित करते हुए कहा कि खुद को जो अच्छा न लगे उसे दूसरे पर ना थोपे, यहीं अध्यात्म है। यहां हर आदमी को सहज करके उनके तनाव को खत्म किया जाता है। इसके लिये उन्होंने 10 मिनट तक ध्यान का अभ्यास कराकर तनाव दूर करने के टिप्स दिये। एसएसआरडीपी की तरफ से अनुराग सिंह और निहारिका श्रीवास्तव भी शामिल थीं। इस एमओयू के संयोजक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने एमओयू की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एमओयू के नोडल अधिकारी डा. मनोज पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मानस पाण्डेय ने किया। इस अवसर कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. देवराज सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. प्रमोद यादव, डा. रजनीश भास्कर, डा. आशुतोष सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. रसिकेश, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी, डा. अनुराग मिश्र, करुणा निराला, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read