HomeJaunpurJaunpur News : सौ से अधिक बिछाई जा चुकी इण्टरलॉकिंग सड़कें: श्रीप्रकाश...

Jaunpur News : सौ से अधिक बिछाई जा चुकी इण्टरलॉकिंग सड़कें: श्रीप्रकाश शुक्ल

Jaunpur News : सौ से अधिक बिछाई जा चुकी इण्टरलॉकिंग सड़कें: श्रीप्रकाश शुक्ल

जय प्रकाश तिवारी
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के कुशमौल गांव निवासी भाजपा नेता श्री प्रकाश शुक्ल ब्लाक प्रमुख पति ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महज छः महीने के कार्यकाल में सुजानगंज में चहुंमुखी विकास कार्य किया गया। क्षेत्र में सौ से अधिक इंटरलॉकिंग सड़कें, इतनी ही नालियां, हैंडपंप, ट्रांसफार्मर समेत सभी जरूरतमंद सुविधाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। कोई भी ऐसा क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं रहेगा जिसके गांव में विकास कार्य न पहुंचे। विकास कार्य में किसी भी प्रकार का भेद भाव नहीं किया जा रहा है।

सभी कार्य मानक के अनुरूप किया जा रहा है। आज तक किसी ब्लाक प्रमुख ने जितना कार्य अपने पूरे कार्यकाल में किया होगा उससे अधिक कार्य महज छः महीने में ही किया जा चुका है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी से विधानसभा के लिए भी टिकट की दावेदारी की है। पिछले करीब बीस वर्षों से समाज सेवा में लगा हूं यदि पार्टी ने मौका दिया तो जनता के आशीर्वाद से विजय अवश्य मिलेगी। पिताजी श्याम नारायण शुक्ल दस वर्षों तक निर्विरोध ग्राम प्रधान भी रहे। पार्टी ने यदि मौका दिया तो जैसे क्षेत्र का विकास हो रहा है वैसे ही विधानसभा का भी विकास होगा। कोई भी गांव विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा। चिंता प्रधान, सुधीर तिवारी, नितिन तिवारी, दिव्यांशु तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read