विधायक ने जनगणना-2027 में किया स्व-गणना
एसडीएम ने प्रारम्भ कराया स्व-गणना कार्यक्रम
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर जनगणना-2027 के अंतर्गत सोमवार को विधायक रमेश सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी/उपजिला जनगणना अधिकारी अंकुर वर्मा की उपस्थिति में स्व-गणना की गई। इस दौरान एआरपी देवमणि त्रिपाठी, पर्यवेक्षक अरविंद कुमार यादव, प्रगणक राममिलन यादव उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी/उपजिला जनगणना अधिकारी अंकुर वर्मा द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वयं अपनी स्व-गणना अवश्य करें। स्व-गणना की अवधि 16 से 30 नवम्बर तक चलेगा। इस अवधि में नागरिक निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट स्व गणना नम्बर प्राप्त होगी।
इसके पश्चात 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 के मध्य जब प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी के सत्यापन हेतु पहुंचेंगे। तब नागरिकों को अपनी गणना नम्बर प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। इसके माध्यम से स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन कर उसे मुख्य जनगणना पोर्टल पर सम्मिलित किया जाएगा।
एसडीएम अंकुर वर्मा ने आह्वान किया है कि समस्त नागरिक निर्धारित अवधि में स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा प्रगणक के घर आने पर अपनी एसई आईडी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।











