Jaunpur News: छठ पूजा पर लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार ने किया प्रसाद वितरण

  • छठ पूजा पर लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार ने किया प्रसाद वितरण

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार की ओर से अध्यक्ष दीपक अग्रहरि की अध्यक्षता में महाप्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नवीन मोदनवाल व पूर्व अध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना किया।
कार्यक्रम में क्लब सचिव अंकित मोदनवाल, क्लब एडवाइजर एमजेएफ मनीष अग्रहरि, रूपेश जायसवाल, अरुण पांडेय, डॉ. राहुल वर्मा, मनोज जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, रोमिल अंकित अग्रहरि, बीजेंद्र अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस मौके पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द, समर्पण और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।