HomeJaunpurJaunpur News: स्वच्छता के साथ आत्मिक शुद्धि का संदेश

Jaunpur News: स्वच्छता के साथ आत्मिक शुद्धि का संदेश

  • स्वच्छता के साथ आत्मिक शुद्धि का संदेश

  • खेतासराय में निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष अभियान

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता और आंतरिक पवित्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को खेतासराय क्षेत्र में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान संत निरंकारी मिशन के प्रेरणास्रोत बाबा हरदेव सिंह महाराज के विचारों से प्रेरित होकर आयोजित हुआ जिनका संदेश रहा है कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की शुद्धता भी उतनी ही आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत खुटहन मार्ग पर स्थित सोंधी दशमी मैदान में ट्रस्ट के सेवादारों ने श्रमदान करते हुए व्यापक साफ-सफाई की। मैदान एवं आस-पास के क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना किया।

सफाई अभियान के उपरांत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने स्वच्छता को केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना का भी अंग बताया। अंत में कार्यक्रम में संचालन कर रहे डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता अभियान संचालित करता है जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, चिकित्सा प्रभारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, पूर्व सभासद बृजकुमार यादव, सभासद विवेक यादव, गिरीश चंद यादव, शोभनाथ, शीला, भारत कुमार, रामकृपाल, जितेंद्र कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read