Jaunpur News : सहकार भारती जनपद इकाई का सदस्यता अभियान शुरू

Jaunpur News : सहकार भारती जनपद इकाई का सदस्यता अभियान शुरू

जौनपुर में 1 हजार नये व्यक्तिगत/संस्थागत सदस्य बनाने हैंः प्रदीप
आने वाला समय सहकारिता व सहकार भारती का ही हैः विवेक
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रव्यापी संगठन सहकार भारती की जनपद इकाई की बैठक नगर के एक होटल में हुई जहां जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि सहकार भारती उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत/संस्थागत 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जौनपुर में एक हजार नये व्यक्तिगत एवं संस्थागत सदस्य बनाने हैं।

जनपद की सभी सहकारी संस्थाओं, डी.सी.बी, डी.सी.एफ, केन्द्रीय उपभोक्ता, क्रय-विक्रय एवं साधन सहकारी समितियों के सभापति/सचिव को संस्थागत सदस्यता दिलायी जायेगी। इस तरह सहकार भारती ‘सहकारिता से समृद्धि’ का स्वप्न साकार करने जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र में प्रथम सहकारिता मंत्रालय बनने से पैक्स की समस्याओं का निराकरण होगा। केन्द्र सरकार ने पैक्स के लिये नया मॉडल बनाया है। इससे पैक्स बहुउद्देशीय कार्य कर सकेंगी और समितियां अपना कार्य पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इसी क्रम में जिला संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि आने वाला समय सहकारिता और सहकार भारती का है। सहकार भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दुगुनी करने के संकल्प की सिद्धि के लिये कमर कस ली है जो सहकारिता के माध्यम से ही सम्भव है।

जिला महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये कार्य किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सहकार भारती से जोड़ने का कार्य विविध मोर्चों पर हो रहा है। जिला सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों एवं किसानों को एफ.पी.ओ. के माध्यम से सहकारिता से जोड़ा जा रहा है। देश भर में अलग अलग सहकारी संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इनको एक सूत्र, एक विचार और एक ध्येय में पिरोने का कार्य सिर्फ सहकार भारती ही कर सकती है। जिला मंत्री अवनीश सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि जो लक्ष्य जनपद को मिला है, उससे ज्यादा सदस्य को जोड़ने का कार्य हम सभी मिलकर करेंगे। बैठक में नये पदाधिकारी रजनी सिंह, मनीष सिंह (बी.डी.सी), बृजेश सिंह, राजेन्द्र खत्री का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। वहीं किरण जायसवाल, राजेश अष्ठाना, सुनील जायसवाल, अमित जायसवाल, रोहित सेठ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन करते हुये जिला सह महिला प्रमुख अर्चना सिंह ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को तीव्र गति से चलाने का अनुरोध किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent