Jaunpur News : श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई समाज की बैठक सम्पन्न
अमरनाथ हलवाई को सर्वसम्मत से चुना गया अध्यक्ष
जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई समाज की बैठक रविवार को श्रीराम मंदिर हलवाई धर्मशाला संगत जी भवन नखास में सम्पन्न हुई जहां कार्यकारिणी और नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में नए अध्यक्ष के रूप में अमरनाथ हलवाई उर्फ बबलू का नाम सर्वसम्मत से पारित हुआ। पुराने कार्यकारिणी ने 3 वर्ष के कार्यकाल में श्री मोदनसेन जयंती, जयशंकर प्रसाद जयंती, प्रतिभा सम्मान सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका अदा की।

नये अध्यक्ष ने कहा कि समाज के पुनरुत्थान में जो भी कमियां शेष है, उसको पूरे मनोयोग से करना है जिससे हलवाई समाज नये इतिहास का सृजन करें। बैठक में वरिष्ठ सलाहकार मंडल सदस्य सुरेश शाही, अनूप मोदनवाल, संतोष गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, डा. अमित दया हलवाई, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ मोदनवाल, रविशंकर प्रसाद, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, शीतला प्रसाद, हीरा लाल, विवेक कुमार, रामाश्रय, राजीव कुमार, राम सजीवन, विनोद मोदनवाल, प्रदीप कुमार सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में पूर्व युवा अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने सभी का स्वागत करते हुये आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







