HomeJaunpurJaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : Meeting of Primary Teachers Association concluded

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में नगर स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, जिले में शिक्षकों का प्रमोशन, डीबीटी का विरोध एवं सीडीओ द्वारा जिले में जारी किये गये आदेश को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला मंत्री भानु प्रताप राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र भास्कर, बृजेश निगम, प्रमोद यादव, बदलापुर के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंत्री राय साहब यादव, केराकत के संयोजक राम बचन यादव, जलालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सरोज, बक्शा के ब्लॉक अध्यक्ष डा. विजय प्रकाश, संरक्षक राकेश कुमार, महराजगंज से सत्यनारायण यादव, जयप्रकाश यादव, चंद्र प्रकाश, अखिलेश यादव, संतोष निषाद, सुइथाकला के अध्यक्ष रमेश यादव, मंत्री उदयभान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

Must Read