सैनिक बन्धुओं की बैठक 20 को
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्नल शत्रु मर्धन भारती (अ0प्रा0) ने बताया कि माह नवम्बर—2026 की सैनिक बंधुओं की बैठक 20 नवम्बर को अपरान्ह् 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। अधिक से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित हो।











