HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे कौशल विकास के सेंटर जिन्होंने एक भी प्लेसमेंट नही कराये हैं और 2022-23 का लक्ष्य प्राप्त नही किये है उन्हें चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुये कहा कि प्रगति न दिखे तो ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्रों के द्वारा अभी तक कितने बच्चो को ट्रेनिंग दी गयी है और उनके जॉब की वर्तमान स्थिति क्या है, रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक में जिन कौशल विकास केंद्र से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कौशल योजना 2023-24 के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में हुनर की पहचान की जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों को नौकरी दिलाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि कौशल विकास योजना से संबंधित सुझाव विभिन्न विभागों समाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सेक्टर में ज्यादा प्रशिक्षण दिए जाएं जिनमे मांग अधिक हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read