HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रशासन व क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों के बीच बैठक...

JAUNPUR NEWS : प्रशासन व क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों के बीच बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : प्रशासन व क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों के बीच बैठक सम्पन्न

अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा सुनिश्चित मासिक बैठक के अनुसार चौकी इंचार्ज रामजी सैनी की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता के बीच बैठक की गई।

इस मौक पर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष डॉ. जयसिंह राजपूत ने सुझाव दिया कि कस्बे में ठेले वालों की एक अलग व्यवस्था होनी चाहिए जिससे जाम की समस्या समाप्त हो, क्योंकि रोडवेज बसों का संचालन कस्बे से न होने का कारण बस संचालक ठेले वालों को मान रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनकी व्यवस्था हो जाने पर समस्या का काफी निदान हो सकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र सोनकर एडवोकेट, नवीन साहू, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read