HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी की यूथ विंग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने किया। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी का गठन ब्लॉक, तहसील व विधानसभा स्तर पर करने तथा आज के बैठक में पार्टी कार्यालय पर अन्य दूसरे पार्टियों व दलों से आए काफी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए एवं यूथ विंग का गठन करने के लिए रखा गया है।
बैठक में पार्टी की सदस्यता लेने के लिए जिया लाल यादव, जंग बहादुर यादव, साहेब लाल, रूपेश, शरद, धर्मेंद्र कुमार, राजवंत कुमार, सूरज भारती, गोविंद कुमार, धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार आदि शामिल हुये।
इसी क्रम में धर्मेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष, जियालाल यादव जिला महासचिव, विनोद भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौतम जिला उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार जिला सचिव, जितेंद्र कुमार जिला सचिव, गोविन्द कुमार जिला सचिव, धीरज कुमार जिला सचिव, रुपेश शरद मीडिया प्रभारी, जंग बहादुर उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये।
वहीं जंग बहादुर यादव जिला उपाध्यक्ष, विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष, साहब लाल जिला उपाध्यक्ष, शिवा सिंह जिला उपाध्यक्ष, शिव पूजन जिला उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार जिला सचिव, हरिश्चंद्र जिला सचिव, रविंद्र कुमार जिला सचिव नियुक्त किये गये। जफराबाद विधानसभा के लिये राजवंत कुमार विधानसभा अध्यक्ष, सूरज भारती विधानसभा सचिव नियुक्त किये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read