HomeJaunpurJaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

  • शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी पुलिस

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में बीती देर रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जफराबाद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के पिंडरा गांव की विवाहिता प्रीति गुप्ता (28) पत्नी दसरथ गुप्ता सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। कुछ देर बात उसकी हालत गंभीर हो गई। विवाहिता प्रीती की जब हालत गंभीर होने लगी तो ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गये जहां पहुंचने पर विवाहिता की मौत हो गयी।
विवाहिता की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक विवाहिता के मायके पक्ष के तरफ से किसी आरोप का तहरीर नही दी गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read