HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी पति ने विवाहिता की मौत को आत्महत्या बताया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी मोलई अपने लड़की की शादी 8 वर्ष पहले विशुनपुर मझवारा निवासी रंजीत गौतम पुत्र कामता प्रसाद के साथ हुई थी। रंजीत गौतम फूलपुर में किसी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी अपने गांव में सास ससुर व बच्चे के साथ रहती थी। मृतक के सास—ससुर ने आत्महत्या करने की बात कही। वहीं मृतका के परिजन पहुंचकर हत्या का आरोप लगाने लगे। ससुराल पक्ष का कहना है कि मोनिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

वाद-विवाद के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पर मृतका की बहन ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शादी की कुछ दिन बाद मेरी बहन के ससुराल वाले पति रंजीत कुमार, ससुर कामता प्रसाद, सास सावित्री देवी एवं देवर अजीत कुमार उर्फ बहादुर शादी में दिए गए उपहार से संतुष्ट नहीं थे। इसी बात को लेकर मेरी बहन का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे। मेरी बहन जब मायके आती थी तो उपरोक्त बातें बताती थी।

इस बात को लेकर आपस में कई बार पंचायत हो चुकी है। घटना की रात को लगभग 1 बजे मेरे बड़े भाई प्रदीप कुमार, पुत्र मोलई राम के मोबाइल पर मृतका का ससुर फोन करके बताया गया कि तुम्हारी बहन की मौत हो चुकी है। मृतका के दो बच्चे हैं। 6 वर्ष का लड़का है व 2 वर्ष की लड़की है। घटनास्थल पर जब मायके वाले आये तो देखा कि मेरी बहन का शव जमीन पर लिटाया गया था। देखा गया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान व पीठ पर खून जमा था। मायके वालों को संदेह है कि ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी है।फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read