HomeJaunpurJaunpur News : मनबढ़ो ने युवती के साथ किया छेड़खानी, तो हुआ...

Jaunpur News : मनबढ़ो ने युवती के साथ किया छेड़खानी, तो हुआ ऐसा…

Jaunpur News : मनबढ़ो ने युवती के साथ किया छेड़खानी, तो हुआ ऐसा…

जौनपुर। भतीजी से छेड़खानी करने वाले युवकों को मना करने पर मनबढ़ों ने चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी।

एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती पर गांव के ही कुछ युवक अक्सर फब्तियां कसते थे। पहले तो गांव की बात होने के कारण युवती परिवार से कुछ नहीं बताई, लेकिन गांव के अन्य कुछ लोगों के जरिये परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने युवती से पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद युवती के चाचा आरोपी युवकों से पूछताछ करने के लिए गए और ऐसा दोबारा नहीं करने से मना किए। आरोप है कि इस पर मनबढ़ युवकों ने चाचा की ही पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया की छेड़खानी का मामला नहीं है। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read