Jaunpur News : महिला शक्ति संस्था असहाय महिलाओं के लिये कर रही काम
Jaunpur News : महिला शक्ति संस्था असहाय महिलाओं के लिये कर रही काम
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। महिला शक्ति संस्था धर्मापुर व मुफ्तीगंज ब्लाक द्वारा कस्बा के ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल ने कहा कि संस्था असहाय महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्षरत है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि संस्था असहाय विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन उपलब्ध कराने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गौड़ ने कहा कि असहाय महिलाओं के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने के साथ ही विभिन्न लाभ दिलाने में लगी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन शिव प्रसाद ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, सभाजीत गौड़, अखिलेश यादव, विनोद कुमार, रामजानकी, प्रियंका सिंह, संजय मौर्य, किरण सिंह, सत्य प्रकाश, सरोज पूनम यादव, उपासना मौर्य, संगीता भारती, मोइन अहमद, चंद्रशेखर, बलिराम सोनकर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।