HomeJaunpurJaunpur News: शाहगंज में लगा जादूगर अभयराज शर्मा का जादुई मेला

Jaunpur News: शाहगंज में लगा जादूगर अभयराज शर्मा का जादुई मेला

  • शाहगंज में लगा जादूगर अभयराज शर्मा का जादुई मेला

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय हिंद टॉकीज में मशहूर जादूगर अभयराज शर्मा के लाइव शो की धमाकेदार शुरुआत हुई। पहले ही दिन सैकड़ों दर्शक जादूई करिश्मों को देखने पहुंच गये। मंच पर प्रस्तुत किए गए उनके हैरतअंगेज करतबों ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों—सभी को बांधे रखा। हर एक प्रदर्शन पर तालियां और सीटियों से हॉल गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान जादूगर अभयराज शर्मा ने मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी दिया। उन्होंने नशामुक्त समाज, शिक्षा के महत्व और सकारात्मक सोच अपनाने पर विशेष जोर दिया। आयोजन समिति ने बताया कि यह जादूई शो अगले तीन दिनों तक हर शाम आयोजित होगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। हिंद टॉकीज का माहौल इन दिनों मेले जैसा हो गया है। जादूई रोमांच और मनोरंजन का यह आयोजन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read