Jaunpur News : वे सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें पिता का प्यार और साथ मिलता हैः रूपेश जायसवाल
फादर-डे पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने 15 पिताओं को किया सम्मानित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फादर-डे पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने पितृ दिवस पर आयोजित समारोह में 15 पिताओं को सम्मानित किया।

समारोह में बुजुर्ग पिताओं को फूल-माला पहनाकते हुये अंगवस्त्रम देने के साथ ही अन्य सामग्री भेंट करके सम्मानित किया गया। वहीं पिता तुल्य के रूप में ओम प्रकाश जायसवाल, रामकुमार मिश्रा, हरि प्रसाद नाग, अनिल मोदनवाल, अशोक विश्वकर्मा, सुरेश जायसवाल, अदालत योगी, दयाराम वेनवंशी, संजय उपाध्याय, हनुमान अग्रहरि, नरसिंह पालीवाल का चरण स्पर्श करके रुपेश जायसवाल ने आर्शीवाद लिया। बता दें कि उक्त समारोह में ऐसा पिता को सम्मानित किया गया जिनके पुत्र पढ़-लिखकर समाज में एक अलग पहचान बनाने का काम किये हैं। इस मौके पर रूपेश जायसवाल ने कहा कि वे लोग सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें पिता का प्यार और साथ मिलता है। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, मनोज पाण्डेय, वीरेन्द्र वीरु, वेद जायसवाल, धीरज पाटिल, अजेन्द्र अग्रहरि, मनोज पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















