HomeJaunpurJaunpur News: केराकत के लव का 17 वर्षीय उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम...

Jaunpur News: केराकत के लव का 17 वर्षीय उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में हुआ चयन

  • केराकत के लव का 17 वर्षीय उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में हुआ चयन

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला शेखजादा निवासी लव सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर का चयन 17 वर्षीय स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के लिये उत्तर प्रदेश टीम में हो गया। गाजीपुर में आयोजित प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता में अच्छे खेल के आधार पर इनका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है जो राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता पानीपत हरियाणा में 11 जनवरी से आयोजित है। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि लव केराकत एकेडमी सिझवारा के खिलाड़ी रहे हैं। यहां पर इनको तरासने में संतराम निषाद, प्रेम नारायण यादव, मनीष निषाद, रुपेश शर्मा किये। वर्तमान में यह स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में है।

लव के चयन से केराकत फुटबाल अकेडमी सिझवारा के अध्यक्ष एवं बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश साहू (राजू), उपाध्यक्ष अरविंद यादव, कयाम खान सभासद, पारसनाथ सीआरपीएफ, वीरू यादव, प्रो. मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, रामकुमार यादव, मास्टर सूरज कनौजिया, विनोद साहू, मास्टर सुनील कनौजिया, डा. प्रमोद यादव सहित अकादमी के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों के अलावा क्षेत्री जनता ने लव के चयन पर बधाई दिया। बता दें कि केराकत की यही एकमात्र ऐसी एकेडमी है जो बच्चों को सिझवारा के मैदान पर नि:शुल्क तरासने का काम करती है। वर्तमान में इस अकादमी के 4 बच्चे प्रदेश के विभिन्न हॉस्टलों में रहकर खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं और प्रदेश का नाम आगे बढ़ा रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read