HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोक रंग महोत्सव सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोक रंग महोत्सव सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोक रंग महोत्सव सम्पन्न

लोक नाट्य मंचन ने दिया स्वच्छता का सन्देश
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित अमारी गांव में सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय अवधी लोकरंग महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर विभिन्न लोक कलाकारों ने लोक नृत्य, गायन, नाट्य मंचन आदि कार्यक्रमों की प्रस्तति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सौरभ पाण्डेय एवं गौरव पाण्डेय के युगल गीत हम कथा सुनाते राम सकल गुन धाम की मनमोहक प्रस्तुति से हुई।

लोक गायक बृजेश पाण्डेय के गीत अयोध्या का है सुन्दर नजारा पर खुशी भारती एवं मौसम भारती ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव—विभोर कर दिया। अमेठी से आये संकल्प सेवा संस्थान इन्द्र कुमार एवं रीमा की टीम द्वारा स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ एवं आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर लोक नाट्य प्रस्तुत कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने की सीख दी गयी। क्षेत्रीय कलाकारों में पवन शर्मा, लालता प्रसाद विश्वकर्मा, बुद्धू कौव्वाल एवं अंकित मिश्रा ने अपने गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

स्थानीय लोक कलाकार विजय कुमार, मो. इस्लाम, मो. नईम, लालचन्द शर्मा, श्याम बहादुर, अनिल मिश्रा तथा लालचन्द पाण्डेय ने अपने सुर संगीत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय एवं सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुये आभार प्रकट किया। इस दौरान सूर्यमणि पाण्डेय, इन्द्रमणि पाण्डेय, फूलचन्द पाण्डेय, डा. दिलीप श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय, दरोगा सिंह, श्रीपाल मौर्य, विकास आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read