HomeJaunpurJaunpur News : सट्टे कारोबार को लेकर लोजपा ने की प्रशासन से...

Jaunpur News : सट्टे कारोबार को लेकर लोजपा ने की प्रशासन से शिकायत

Jaunpur News : सट्टे कारोबार को लेकर लोजपा ने की प्रशासन से शिकायत

  •  Jaunpur News : LJP complains to the administration regarding betting business

जौनपुर। जिले में सट्टे का कारोबार अपने चरम स्तर पर चल रहा है। सट्टे के कारोबारी मैच में आनलाइन पैसा लगवा रहे हैं जिससे हमारे समाज की युवा पीढ़ी अत्यधिक प्रभावित हो रही है। सट्टे की लत इतनी खराब होती है कि एक बार जो इसमें घुस जाता है, वह पूरी तरीके से बर्बाद हो जाता है।

इसी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में जिला व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देते हुये इस पर अंकुश लगाने की मांग किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि इस सट्टे के कारोबार को जो हमारे युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, उसे पूरी तरीके से बंद करा दिया जाय। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल के साथ अंकित मौर्य, सतीश विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, मोती लाल सोनी, सारिम सेक, मनीष सिंह, अंकित मौर्य इत्यादि लोग मौजूद थे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read