HomeJaunpurJaunpur News : दुर्घटना में घायल गोवंश की बचायी जान

Jaunpur News : दुर्घटना में घायल गोवंश की बचायी जान

Jaunpur News : दुर्घटना में घायल गोवंश की बचायी जान

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पिकअप की जोरदार टक्कर में गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े तड़प रहे गो वंश का उपचार कर पशु चिकित्सक डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल ने उसकी जान बचाई। चिकित्सक के अनुसार मवेशी की हालत ठीक बताई गई। नगर के घास मंडी चौराहे के पास बुधवार की सुबह सात बजे पुरानी बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गो वंश को टक्कर मार दी जिसमें उसका पिछला एक पैर बुरी तरह से टूट गया।

मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी अढ़नपुर डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल को दी। चिकित्सक ने लोगों की सहायता से पशु का उपचार किया। उसकी टूटी टांग पर प्लास्टर किया। पड़ोसी घायल गो वंश की देख रेख में लगे रहे। वहीं पशु प्रेमी चिकित्सक की लोग प्रशंसा करते दिखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read