Jaunpur News : जनसमस्याओं को सुनकर सांसद श्याम सिंह यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश
96383
Jaunpur News : जनसमस्याओं को सुनकर सांसद श्याम सिंह यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मुंगराबादशाहपुर में बनी सड़क का किया शिलान्यास जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव ने मंगलवार को मियापुर स्थित कार्यालय पर सुबह 7 से 11 बजे तक जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात विधानसभा मुंगराबादशाहपुर में बनी रोड रायपुर से पवारा वाया सेमरिया 6.6 किमी” का शिलान्यास किए। वहां मौजूद रामचंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ग्राम बारा, सरायभोगी, तरसाव, मिश्र मऊ, कुरावा का दौरा करके ग्रामवासियों की समस्याएं सुनते हुये संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके निस्तारण कराया। इस अवसर पर राजेश यादव प्रधान, मनोज यादव, ललित यादव, लालचंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मीकांत यादव जिला पंचायत सदस्य, धर्मपाल बौद्ध, राजमूरत सरोज, लल्लन यादव प्रधान, भोले शंकर गुप्ता, महेंद्र यादव प्रधान, पेशकार मौर्य, चंद्रभूषण यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।