HomeJaunpurJaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने शुरू की सराहनीय पहल

Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने शुरू की सराहनीय पहल

  • लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने शुरू की सराहनीय पहल

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से पुराने कपड़े व कंबल एकत्र किए जा रहे हैं। अभियान के तहत आमजन से अपील की गयी कि वे अपने उपयोग में न आने वाले लेकिन अच्छी स्थिति में मौजूद कपड़े व कंबल दान कर मानवता की सेवा में योगदान दें।

अभियान संयोजकों ने बताया कि दान में प्राप्त सभी कपड़ों और कम्बलों को व्यवस्थित रूप से एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जायेगा, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इच्छुक लोग 2 से 3 दिनों के भीतर अपने कपड़े या कम्बल निहारिका ब्यूटी सैलून परिसर में जमा कर सकते हैं। लायंस क्लब ने समाज के सक्षम वर्ग से आगे आकर सहयोग करने की अपील करते हुये कहा कि “लोगों की मदद करें, शर्मिंदा नहीं”, क्योंकि आपका छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read