JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब क्षितिज का दिव्यांगजनों के सहायतार्थ बिज़नेस एक्सपो मेला सम्पन्न
जौनपुर। नव वर्ष पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ बिज़नेस एक्सपो मेला हुआ जिसका उद्घाटन लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के मंडल अध्यक्ष सौरभ कांत व लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने किया। मंडल अध्यक्ष ने सारे स्टाल का भ्रमण किया। बिजनेस एक्सपो मेले में चुनिंदा ब्रांड के ऑटो स्टाल, इलेक्ट्रॉनिक स्टॉल, फूड स्टॉल, बुटीक स्टॉल, गेम्स, बच्चों के झूले, घुड़सवारी आदि रहे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मेले में दिन भर लोगों की भीड़ रही। दिव्यांग बच्चों को जो मेले में आए, उन्हें टिफिन बाटी गई।
अन्त में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का प्रायोजन गहना कोठी ने किया। कार्यक्रम में मनीष गुप्ता, मुस्तफा, अजीत सोनकर, देव आनन्द, दिलीप सिंह, अतुल सिंह, जयकृष्ण साहू, संजय गुप्ता, संजय बैंकर, वैभव श्रीवास्तव, हसन अब्बास, अभिषेक गुप्ता, मनीष मौर्य, विनय बरोतिया, सुनील जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, डॉ चंदन, सुनील कनौजिया, हाफिज, नीरज सिंह, राजेश किशोर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह व हर्षित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











