HomeJaunpurJaunpur News : डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने जीता प्रथम...

Jaunpur News : डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने जीता प्रथम पुरस्कार

Jaunpur News : डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने जीता प्रथम पुरस्कार

जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल 321ई के डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी ने बताया कि जिम कार्बेट नैनीताल में हुए अधिवेशन में 26 जिलों के 90 क्लबों ने भाग लिया जिसमें कई तरह की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। लायंस क्लब क्षितिज ने इस महाधिवेशन में पहली बार प्रतिभाग करते हुए पंक्चुअलिटी में प्रथम स्थान अर्जित कर सभी को बता दिया कि हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

पुरस्कार को वर्तमान गवर्नर लायन चौतन्य पंड्या व रागिनी पांड्या के द्वारा संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, सर्वेश जायसवाल, अतुल सिंह, नीतीश सिंह व कौशल त्रिपाठी ने प्राप्त किया। इस महाधिवेशन में सीए सौरभकांत को गवर्नर के रूप में चुना गया। प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अजय मल्होत्रा व द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में बलवीर सिंह बग्गा को चुना गया। क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी ने प्रथम पुरस्कार जीतने पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि सभी सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर भरपूर सहयोग दिया जिससे हम सबका सर गर्व से ऊंचा हो गया। इस महाधिवेशन में 90 क्लबों से लगभग 1000 लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु सहाय, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक साहू, शिवेंद्र सेठ, सचिव प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read