Jaunpur News : लायन्स क्लब क्षितिज ने हिन्दी नववर्ष पर किया भव्य डाण्डिया महोत्सव
Jaunpur News : लायन्स क्लब क्षितिज ने हिन्दी नववर्ष पर किया भव्य डाण्डिया महोत्सव
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने हिंदी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के एक लान में किया जहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संजय गुप्ता ने मां की आरती गाकर किया जिसके बाद विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल 321ई के उप मंडलाध्यक्ष सौरभ कांत, राजुल श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष जयकृष्ण साहू व चेतना साहू, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह व यवनिका सिंह, जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह व अर्चना सिंह, सचिव प्रदीप सिंह व नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व सुषमा सोनकर, उपाध्यक्ष विष्णु सहाय व सीमा सहाय, डायरेक्टर अतुल सिंह व आराधना सिंह आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलन करके किया। तत्पश्चात वृंदावन से आई झांकी ने राधा कृष्ण की झांकी व वृंदावन के फूलों की होली से लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही संस्था की महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणों में भव्य डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे जिन्होंने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है।
इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की। विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे डिस्ट्रिक के 84 क्लब्स के बीच में अपना अलग स्थान बनाया है जो काबिलेतारीफ है। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के उप मंडल अध्यक्ष सी.ए. सौरभ कांत ने कहा कि जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों अंदर दिखाई देती है, वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा। समारोह के अंत में डांडिया में प्रतिभाग किये लोगो को अवार्ड दिये गये जिसमें बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व बेस्ट मेल डांस के लिए विवेक शेठी को प्रथम व अमिताभ गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व दीपशिखा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए आशीष सिंह को व बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए आकांक्षा द्विवेदी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता व अवनींद्र तिवारी ने किया। अंत में लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जयकृष्ण साहू ने कहा कि हिंदू भारतीय संस्कृति के अनुसार नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि का 9 दिन का महापर्व का भी प्रारंभ होता है और इसी दिन से सभी तरह के नए कार्य प्रारंभ किए जाते हैं। साथ में सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय, ब्रम्हेश शुक्ला, रजनीकांत द्विवेदी, निशाकांत द्विवेदी, शिवेन्द्र सेठ, सुनील जायसवाल, सुनील कनौजिया, विनय बरौतिया, वैभव श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, नितीश सिंह, नीरज सिंह, मनीष मौर्य, डा. प्रशांत द्विवेदी, डा. चंदन गुप्ता, अचल साहू, अजय पाल, आनंद साहू, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, देवानंद, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।