Jaunpur News : लायंस क्लब गोमती ने निःशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य हेतु निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ आंख अस्पताल के पास किया गया। जिसका उद्घाटन लायंस क्लब गोमती के चार्टर्स मेम्बर संजीव गुप्ता द्वारा राहगीरों को गुड़ व पानी पिलाकर किया गया।

वरिष्ठ लायंस मेम्बर मनीष गुप्ता ने कहा कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब गोमती ने निःशुल्क प्याऊ का जो निर्णय लिया है वह अत्यंत ही सराहनीय है। जोन चेयरपर्सन संतोष साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष धीरज गुप्ता सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह, मंगला साहू, बिन्दू सिंह, अरविन्द बैंकर्स आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















