HomeJaunpurJaunpur News : तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी

Jaunpur News : तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी

Jaunpur News : तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी

चन्दन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय परिसर से चोरों ने एक लेखपाल की बाइक को पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया था।

जिसमें आये मानीकला गांव निवासी लेखपाल संतोष कुमार बिन्द अपनी काले रंग की बाइक खड़ी करके अंदर गये हुए थे। जब शाम को वापस घर जाने के लिये बाहर आये तो बाइक अपने स्थान से नदारद थी। बहुत खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read