विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन
क्षय रोगियों को गोद लेकर प्रदान की गयी पोषण पोटली
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश सुशील शशि सहित मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अजय अम्बष्ट की उपस्थिति में सभी सरकारी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम गौतम के निर्देशन पर लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल्स तथा दस क्षय रोगियों को पोषण पोटली गोद लेकर के प्रदान की गई। इस दौरान डॉ अरुण यादव की उपस्थिति में पोषण पोटली रोटरी क्लब एवं अतुल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गोद लिये गये। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जांच, उपचार एवं विस्तृत इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी डॉ सुशील अग्रहरी ने दिया। इस अवसर पर राजू श्रीवास्तव, संदीप सरोज, प्रेम सिंह, अजय कुमार, रविकान्त जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











