JAUNPUR NEWS : ललई यादव ने कृष्णा डेयरी का किया उद्धघाटन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुटहन रोड से पश्चिमी कौड़िया को जोड़ने वाले अंबेडकर मूर्ति बाईपास पर शुक्रवार को हरे कृष्णा डेयरी फर्म का उद्घाटन हुआ। डेयरी शॉप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सुनील यादव`ललई ने किया।
विशिष्ट अतिथि की भूमिका रामदुलार पाल प्रबंधक रामबहाल पाल इंटर कॉलेज काज़ीपुर ने निभाई। सभी अतिथियों इसे क्षेत्र ग्राहकों ने बड़ी उपलब्धि बताई। दुकान के अधिष्ठाता राजन (मोनू) ने बताया कि आस—पास के लोगों को ताजा और शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर शेषमणि पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












