HomeJaunpurJaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुये जौनपुर समाचार के संस्थापक कामेश्वर...

Jaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुये जौनपुर समाचार के संस्थापक कामेश्वर जी

Jaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुये जौनपुर समाचार के संस्थापक कामेश्वर जी

जौनपुर। जनपद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जौनपुर समाचार के संस्थापक/संरक्षक कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को नगर के राम घाट पर हुआ। बता दें कि श्री श्रीवास्तव का निधन बीती शाम सड़क पर गिरने से लगी चोट से हुआ। हमेशा की तरह इस बार भी वह शारदीय नवरात्र पर पूरे 9 दिन का व्रत रखे थे। पूजन व जलपान के बाद हमेशा की तरह घर से सैर के लिये निकले थे कि लौटते समय अचानक सड़क पर गिर गये जिसको देख आस-पास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे।

हालत गम्भीर देखकर नजदीक के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नगर के वंशगोपालपुर निवासी जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव के चौथे पुत्र कामेश्वर 82 वर्ष के थे। उन्होंने लगभग 4 दशकों तक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की। ईमानदारी, जनसेवा व पत्रकारिता के लिये अपने समर्पण और व्यक्तिगत जीवन में सादगी के कारण वे अपने साथियों, सहकर्मियों सहित आम जनमानस के बीच गांधी के रूप में जाने जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिये। मंगलवार की सुबह पैतृक निवास से शवयात्रा निकाली गयी जो आदि गंगा गोमती के किनारे स्थित रामघाट पहुंची जहां उनके पुत्र संदीप श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में परिजन के अलावा सगे-सम्बन्धी, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यवसायी आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read