ज्योत्सना शाहगंज का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर 10 को
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना शाहगंज द्वारा 79वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर 10 सितम्बर को लगेगा। यह शिविर ज्योत्सना भवन (केंद्रीय कार्यालय) पक्का पोखरा शाहगंज में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
शिविर में वाराणसी स्थित आर.जे. शंकर आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जायेगा। जरूरतमन्द मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि (आईओएल) से मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराया जायेगा।
संस्था के मंत्री राजेश सिंह, संयोजक प्रेम नारायण जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ. एस.एल. गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।











