HomeJaunpurJaunpur News : पत्रकार डा. प्रदीप दूबे को मिला उत्तर प्रदेश साहित्य...

Jaunpur News : पत्रकार डा. प्रदीप दूबे को मिला उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान

Jaunpur News : पत्रकार डा. प्रदीप दूबे को मिला उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान

पत्रकारों, शिक्षकों व शुभचिन्तकों ने खुशी जताते हुये दी बधाई
जौनपुर। जनपद के सुइथाकला (पलिया) निवासी शिक्षक व पत्रकार डा. प्रदीप दूबे को विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया जिसकी जानकारी होने पर जनपद के तमाम पत्रकारों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट करते हुये उन्हें बधाई दिया।

विदित है कि डा. दुबे ने हिन्दी साहित्य के उन्नयन में अपनी सक्रिय सहभागिता का निर्वहन करते हुये देश-विदेश के विभिन्न लब्ध प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित हिन्दी विषयक संगोष्ठी में अपनी सशक्त लेखनी से हिन्दी साहित्य को प्रगतिशील करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप इन्हें विभिन्न संस्थानों से साहित्य श्री, साहित्य शिखर, भारत गौरव, साहित्य शिरोमणि आदि सम्मान प्राप्त हो चुका है। सम्प्रति इनके द्वारा विभिन्न विषयों पर रचित तीन काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन होने के साथ विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में कई लेख भी प्रकाशित हो चुके है। डा. दूबे हिन्दी, संस्कृत, शिक्षा शास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि व बीएड के उपरान्त हिन्दी साहित्य में पीएचडी के साथ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकारिता करते हुये सम्प्रति सहायक अध्यापक हिन्दी के पद पर रामचरन सिंह इण्टर कालेज रवनियां सुल्तानपुर में कार्यरत हैं।

बता दें कि विश्व हिन्दी रचनाकार मंच देश द्वारा विभिन्न प्रदेशों में हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु सम्मान योजना संचालित की जाती है जिसके अनुक्रम में उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान 2022 में चयनित उत्तर प्रदेश के 5 रचनाकारों में डा. प्रदीप दुबे ने शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए जनपद जौनपुर को भी गौरवान्वित किया है। मंच के संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर और संचालक मंडल के विज्ञ सदस्यों की संस्तुति पर एक ही विधा में रचित श्रेष्ठ 5 कृतियों पर इन्हें उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान 2022 प्राप्त हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर डा. दूबे का कहना है कि हिन्दी साहित्य के संवर्धन में कार्य करने के लिये जयपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्रबंधक इन्द्र प्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य डा. अजेय प्रताप सिंह द्वारा समय-समय पर उत्साहवर्धन किये जाने के फलस्वरूप साहित्य के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन सहित मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए डा. दूबे को बधाई दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read