HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों संग की बैठक

JAUNPUR NEWS : संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों संग की बैठक

JAUNPUR NEWS : संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों संग की बैठक

जौनपुर। संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय शांतनु ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लिया जहां उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों के समन्वय के लिये एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जाय। ग्रामीण संवाद यात्रा निकाली जाय। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जिलाधिकारी के स्तर पर रूट चार्ट बनाये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि पुलिस अधीक्षक पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कार्यक्रम के दौरान सुनिश्चित करें। सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम सम्प्पन कराने का निर्देश भी दिया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कार्यक्रम की तैयारियों की कार्य योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है और सभी के दायित्व के बारे के जानकारी दे दी गयी है। एलडीएम ने बताया कि गांव में लोगों को केसीसी, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी कैम्प लगाकर दी जायेगी। डीसीएनआरएलएम ने बताया कि आजीविका मिशन के सम्बंध में प्रचार प्रसार कराये जाने के साथ ही समूहों के स्टाल भी लगाये जायेंगे। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को प्रामाण पत्र वितरण किया जायेगा और सोइल टेस्टिंग और एफपीओ के अलग से स्टाल लगाकर किसानो को लाभ दिलाया जायेगा। श्री अन्न खेती के सम्बंध में प्रगतिशील किसान से संवाद किया जाएगा। संयुक्त सचिव ने समस्त विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। जिलाधिकारी अनुज झा ने संयुक्त सचिव को आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीके यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read