आईटीआई सिद्दीकपुर में 23 नवम्बर लगेगा रोजगार मेला
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन जिला सेवयोजन जौनपुर द्वारा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 नवम्बर दिन सोमवार क़ो समय सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में हो रहा है। यह मेला पूर्णतः निशुल्क है जिसमें देश विदेश की कई बड़ी कम्पनियां भाग ले रही हैं। मुख्य रूप से टाटा मोटर, सुजुकी, फ्लिपकार्ट, रेंण्डोन, लर्शन एंड तुब्रो, गोदरेज प्लाजा सहित तमाम कंपनी आ रही हैं। मेले में कक्षा 8 से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, आईआईटी, बीबीए, एमबीए के साथ स्नातक स्नाकोतर तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते है। यह जानकारी मनीष पाल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।











