राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। अर्चना मिश्रा सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली ने जिला कारागार के निरीक्षण किया। मुख्य द्वार पर सदस्य जी को “गॉड ऑफ आनर“ देकर सम्मानित किया गया। सदस्य जी द्वारा कारागार में महिला बैरक व अहाते का निरीक्षण किया गया तथा कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों से वार्ता कर उनके मुकदमें व समस्याओ के बारें में जानकारी प्राप्त की गयी। सदस्य जी द्वारा महिला बन्दियों को वस्त्र, फल के साथ ही महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों को ऊनी कपड़े, जूते, खिलौने, चाकलेट व फल वितरित किया गया।
उन्होंने महिला बन्दियों को आश्वस्त करते हुये अवगत कराया गया कि अधिक आयु की महिला बन्दियों की रिहाई हेतु अति शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के समय उनके द्वारा कारागार एवं महिला बैरक व अहातें में सफाई व्यवस्था व महिलाओ एवं बच्चों को वितरित करने हेतु सामग्रियों की व्यवस्था हेतु जेल अधीक्षक सराहना की गयी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय तथा कारागार के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।











