HomeJaunpurJaunpur News: पूर्व चेयरमैन निर्मला गुप्ता का हुआ निधन

Jaunpur News: पूर्व चेयरमैन निर्मला गुप्ता का हुआ निधन

  • पूर्व चेयरमैन निर्मला गुप्ता का हुआ निधन

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निर्मला गुप्ता के शुक्रवार को आकस्मिक निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक दलों के नेताओं जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्मला गुप्ता पत्नी जंगबहादुर गुप्ता ने अपने राजनीतिक सफर में क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 2012 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने कड़े मुकाबले में विपक्षी प्रत्याशी महजबीन को मात्र नौ वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2017 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को निज आवास से पुरानी बाजार होते हुए जेबी मेगा मार्ट तक ले जाया गया इसके बाद प्राचीन दुर्गा मंदिर से अंतिम यात्रा जौनपुर स्थित रामघाट के लिए रवाना हुई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे अंशु गुप्ता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read