HomeJaunpurJaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह रंगोत्सव सम्पन्न हुआ जहां रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जेसी सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। फैशन शो, ग्रुप डांस, कपल डांस और अनूठे गेम्स के जरिये खूब मनोरंजन हुआ।

सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह में फैशन शो का आयोजन हुआ जिसमें जेसी सदस्यों ने विभिन्न वेशभूषा में प्रस्तुति दी। बालाजी राव इस शो के विजेता रहे। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और जूनियर जेसी सदस्यों ने होली पर आधारित ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कपल डांस भी हुआ। इसके अलावा रील कंपटीशन, कापी कैट, झूठ बोले कौवा नहीं काटे और कुछ तो कहो गेम्स आकर्षण के केंद्र रहे। प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

संचालन दीपा सेठ ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. राजकुमार मिश्रा, डा. जेपी दुबे, लालचंद यादव, संजय गुप्ता, उमानाथ गुप्ता, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, दीपक सिंह, दिवाकर मिश्रा, डा. रुचि मिश्रा, निर्भय जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, विवेक सोनी, अभिषेक अग्रहरि, अनूप सेठ, रविकांत जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सचिन वर्मा, आनंद वर्मा, मनीष बरनवाल, अमन, आदित्य, रोमिल, आर्यन, ख्याति, रक्षा, काव्या आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read