Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने मदर्स डे पर किया कार्यक्रम
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में शनिवार को जेसीआई शाहगंज सिटी के बैनर तले मदर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं के साथ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कुकिंग विशेषज्ञ शालू गुप्ता और नूतन मिश्रा मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में माताओं ने बगैर पकाए गए पकवानों को अपने बच्चों की मदद से तैयार किया।

इसके अलावा कुर्सी दौड़, भाषण प्रतियोगिता और ग्रीन कार्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। निर्णायकों के निर्णय सुरक्षित रखते हुए दो दिन बाद सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रहरि ने किया और आभार प्रतिमा जायसवाल ने ज्ञापित किया। रागिनी यादव ने निर्णायकों का परिचय कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अनामिका मिश्रा और निदेशक दिवाकर मिश्रा ने सभी को मदर्स डे की बधाई देते हुए बच्चों की पहली अध्यापक और अभिभावक के रूप में मां की भूमिका और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रीना जायसवाल, रागिनी जायसवाल, रीना अग्रहरी, शाइस्ता, साक्षी बरनवाल, माधवी सिंह, कुसुम नाग, आराधना जायसवाल, उमा यादव, प्रीति गुप्ता, संजू जायसवाल, श्वेता जायसवाल, प्रीति दुबे, ऋतु जायसवाल, शशि तिवारी, प्रियंका जायसवाल, रितिका गुप्ता, रुपा जायसवाल, अमिका सोनी आदि मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















