HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी शिवम चौबे को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस शुक्रवार को बेलाव पुल के पास शिव मंदिर से में धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में बेलाव पुल के शिव मन्दिर से वांछित अभियुक्त शिवम चौबे पुत्र स्व. नारद चौबे को गिरफ्तार कर अभियुक्त की तलाशी की गई तो अभियुक्त के पास से एक 12 बोर देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अभियुक्त के संबंध में धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विनीत मोहन पाठक, उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा, हे0का0 अनिल यादव, का0 विवेक पाण्डेय, का0 जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read