Jaunpur News : महाशिवरात्रि पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया मिश्राम्बू वितरण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने महाशिवरात्रि को मिश्रांबु वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की जूनियर जेसी विंग ने किया। संस्था की जूनियर विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि महाशिवरात्रि पर संस्था हर साल प्रसाद के रूप में मिश्रांबु वितरण का कार्यक्रम करती है।
इस साल मंगलवार को कस्बे के लोहा मंडी में राम जानकी मंदिर के बाहर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राहगीरों और नगरवासियों ने प्रसाद के रूप में मिश्रांबु ग्रहण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष जायसवाल के भतीजे आर्यन का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, संजय गुप्ता, अविनाश जायसवाल, सचिव हिमांशु गुप्ता, देवी प्रसाद चौरसिया, अश्वनी यादव, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, विकास अग्रहरि, धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













