HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नव...

JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के सदस्यों ने नया वर्ष दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जहां संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम करते हुये दिव्यांग बच्चों को भोजन कराने के साथ केक काटकर फल, चॉकलेट, टॉफी, चिप्स, बिस्किट इत्यादि भेंट किया।

वक्शा स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ दिव्यांग प्यारे प्यारे बच्चों कि दुआओं व प्यार को पाकर चेतना के सभी पदाधिकारी में एक अलग खुशी देखने को मिली। अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने हर्षिता स्कूल के संचालक डा. प्रमोद सैनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रमोद जी जैसे बच्चों की सेवा कर रहे हैं। ऐसी सेवा से भगवान सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। ईश्वर ने इसीलिए इनको इतनी उर्जा दी है, ताकि वो इतना पवित्र काम कर सके। निवर्तमान अध्यक्ष/जोन कोऑर्डिनेटर अभिलाषा श्रीवास्तव ने जेसीआई जौनपुर की नवचयनित अध्यक्ष सहित उनकी टीम को वर्ष के पहले दिन इतने सुंदर कार्यक्रम करने के लिए बधाइयां दीं।

कार्यक्रम में सचिव मीरा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, मंजू जायसवाल, ममता गुप्ता, यशी गुप्ता, स्कूल के प्रबंधक विनोद माली, सहायक शिक्षक मनोज कुमार, प्रमोद दुबे, संदीप सैनी, बृजमोहन, सोनम यादव, मंजू प्रजापति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरी ने किया। हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल के संचालक डा. प्रमोद सैनी ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों में भगवान का रूप दिखता है। सभी लोगों को समय-समय पर इन बच्चों के साथ थोड़ा समय अवश्य बिताना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read