Jaunpur News : अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी और मिट्टी ढुलाई में लगे 4 ट्रैक्टर को एसडीएम माज अख्तर ने मंगलवार की दोपहर सीज कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

अवैध खनन देख किसी ने एसडीएम को सूचना दी कि केराकत ब्लाक क्षेत्र के सोहनी गांव के पाल बस्ती के पास एक जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए और एक जेसीबी मशीन और दुलाई में लगे 4 ट्रैकटर सीज कर कोतवाली उठा ले गए। उससे पहले एसडीएम की गाड़ी आते देख जेसीबी और ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस मिट्टी खनन कराने और करने वाले की तलाश कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















